शाहरुख खान को अपनी आगामी फिल्म में नायिका के रूप में रानी मुखर्जी या विद्या बालन में से किसी एक का चुनाव करना है। शाहरुख असमंजस में हैं कि किसे चुनें।
रानी मुखर्जी के साथ वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और दोनों के बीच बेहद अच्छे संबंध है। वहीं विद्या बालन का नाम प्रियदर्शन ने सुझाया है जो कि इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। प्रियन के साथ विद्या ‘भूलभुलैया’ जैसी हिट फिल्म दे चुकी है।
जहाँ पिछले वर्ष रानी की फिल्में असफल हुईं वहीं विद्या की फिल्मों ने कामयाबी हासिल की। यदि विद्या को अवसर मिलता है तो वे पहली बार शाहरुख की नायिका बनेगी। शाहरुख फिल्म के निर्माता हैं इसलिए अंतिम निर्णय उन्हीं को लेना है।
प्रियदर्शन और शाहरुख बॉलीवुड में अरसे से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें साथ में काम करने का मौका कभी नहीं मिला। शाहरुख और प्रियन की जुगलबंदी देखने लायक होगी।
|