मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अपना वजन डबल करेंगे सलमान
Salman
IFM
सलमान खान एक लेखक के बेटे हैं। उनके पिता सलीम खान ने कई हिट फिल्में जावेद के साथ लिखी हैं। इस वजह से सलमान में भी लेखकों वाले गुण आ गए हैं, भले ही उनकी मात्रा कम हो।

सलमान ने दो-तीन फिल्मों की कहानी भी लिखी है, लेकिन वे फिल्में असफल हो गईं। इन दिनों सलमान ‘वीर’ फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी कहानी भी उन्होंने लिखी है।

सलमान के दिमाग में इस फिल्म की कहानी बीस वर्षों से है और अब इस पर फिल्म बनने जा रही है। कहानी का कालखंड सन् 1900 के आसपास का है और सलमान इसमें एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘गदर’ वाले अनिल शर्मा कर रहे हैं।

इस फिल्म के लिए सलमान विशेष रूप से अपना शरीर बना रहे हैं। वे अपना वजन दोगुना करेंगऔर इसके लिए वे जमकर मेहनत कर रहे हैं। सलमान का मानना है कि दर्शकों ने उनका यह अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा।
और भी
गोविंदा के साथ शेर्लिन
सास, बहू और सेंसेक्स
शाहिद ने छोड़ी बुरी आदत
भूतनाथ में अमिताभ के साथ अमन
अब ‘रेस’ तमिल और तेलगू में भी
'सरकार राज' की शूटिंग पुनः होगी