करीना कपूर से संबंध टूटने के बाद शाहिद कपूर बेहद दु:खी हो गए और उन्होंने सिगरेट पीना फिर से शुरू कर दिया।
करीना से मिलने के पूर्व से ही शाहिद स्मोकिंग करते थे और उनकी यह बुरी आदत करीना ने छुड़वाई थी, लेकिन करीना के जाते ही उन्होंने फिर इस बुरी आदत को अपना लिया।
वे इतनी ज्यादा सिगरेट पीने लगे कि उनके दोस्त चिंतित हो गए। शाहिद के शरीर पर इसका बुरा असर होने लगा और इस ओर उनके ट्रेनर ने ध्यान आकर्षित किया। शाहिद को भी लगा कि वे कुछ ज्यादा ही सिगरेट पीने लगे हैं और उन्होंने पिछले महीने अपने जन्मदिन से इस बुरी आदत को छोड़ दिया।
करीना को शाहिद पूरी तरह से भुला तो नहीं पाए, लेकिन उनके दोस्तों के मुताबिक वे पहले से बेहतर हैं और अपने करियर पर फिर से ध्यान दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ-साथ वे करीना की यादों को दिल से निकाल देंगे।
‘जब वी मेट’ के हिट होने के बाद शाहिद की एक स्टार के रूप में हैसियत बढ़ी है। उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन वे सिर्फ चुनिंदा फिल्म ही करना चाहते हैं।
|