मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'सरकार राज' की शूटिंग पुनः होगी
IFM
रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार राज' को इस वर्ष सितंबर में रिलीज किया जाना है। पहले फिल्म को मई में रिलीज किया जाना था, परंतु आईपीएल क्रिकेट के कारण इसे बाद में रिलीज किया जाना है।

फिल्म के बारे में खबर यह है कि जब अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म को देखा तो उन्हें इसका अंत बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने रामगोपाल वर्मा से फिल्म के अंत की शूटिंग पुनः करने के लिए कहा है। दरअसल फिल्म 'रामगोपाल की आग' के बाद अमिताभ रामू की फिल्मों के बारे में काफी सजग हो गए हैं।

अब देखना यह है कि फिल्म के अंत की शूटिंग फिर से की जाती है या नहीं।
और भी
बिपाशा का खतरनाक स्टंट
‘टशन’ के प्रोमो में सैफ-करीना को महत्व
संजय दत्त की खामोशी
चार मिनट के गाने के पचास लाख रुपए
आजादी का मजा ले रही हैं ईशा
रेड अलर्ट