मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संजय दत्त की खामोशी
Sanjay Dutt
PR
मान्यता से शादी करने के बाद संजय दत्त ने मीडिया को खूब सहयोग किया। ‍मीडिया ने भी संजय की शादी को खूब कवरेज दिया लेकिन जबसे इस शादी को लेकर विवाद उठा है, तब से संजय दत्त एकदम खामोश हो गए हैं।

उन्होंने मीडिया के साथ-साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी दूरी बना ली है। खबर है कि दत्त ने अपने आपको सबसे काट लिया है और इन दिनों वे अपना अधिकांश समय चुपचाप घर पर बैठकर ही काट रहे हैं। शूटिंग भी वे गुपचुप कर रहे हैं। पार्टी और समारोहों में भी वे नजर नहीं आ रहे हैं।

शादी के बाद संजय की अपनी बहनों से भी पहले जैसे संबंध नहीं रह गए हैं। शायद संजू बाबा को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। एक समस्या से निजात पाते ही वे अपने आपको दूसरी समस्या में उलझा पाते हैं।
और भी
चार मिनट के गाने के पचास लाख रुपए
आजादी का मजा ले रही हैं ईशा
रेड अलर्ट
दीपिका, युवराज और मम्मी!
डरपोक मल्लिका
वजन कम करने में जुटीं ऐश्वर्या