राजकुमार हीरानी ने अपनी फिल्म ‘इडियट’ में आमिर खान की नायिका के रूप में करीना कपूर को चुना है। इस भूमिका के लिए हीरानी ने कई नायिकाओं से बात की थी, लेकिन बात नहीं बनी।
आमिर खान के साथ काम करने की ख्वाहिश हर नायिका की रहती है। खान त्रिमूर्ति में सलमान और शाहरुख के साथ करीना ने फिल्में की हैं, लेकिन आमिर के साथ यह उसका पहला मौका है। इस फिल्म के बाद करीना का नाम भी उन नायिकाओं की सूची में शामिल हो जाएगा, जिन्हें तीनों खान के साथ काम करने का अवसर मिला है।
‘जब वी मेट’ हिट होने के बाद बॉलीवुड में करीना की पूछपरख बढ़ गई है। कई बड़े बैनर उन्हें लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। खबर है कि करण जौहर इस समय के हॉट कपल सैफ-करीना को लेकर फिल्म प्लान कर रहे हैं। करीना शूटिंग में इस कदर व्यस्त हैं कि अगले एक वर्ष तक वे भारत के बाहर ही शूटिंग करते हुए नजर आएँगी।
|