मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अक्षय बने सुपरहीरो
Akshay
IFM
रितिक रोशन ने सुपरहीरो बनकर सफलता क्या हासिल की, बॉलीवुड के अधिकांश नायकों को सुपरहीरो बनने का चस्का लग गया है।

अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘एट बाय टेन’ में सुपरहीरो के रूप में नजर आएँगे। वे एक ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहे हैं जो सामने वाले व्यक्ति का दिमाग पढ़ लेता है। उसके पास कुछ ऐसी अनोखी शक्तियाँ हैं जिनके जरिये वह कठिन समस्याओं को चुटकियों में सुलझा लेता है।

खबर है कि शाहरुख खान भी अपनी आगामी फिल्म में स्पाइडरमैन की भूमिका निभाएँगे। उनके बेटे की इच्छा है कि उनके पापा स्पाइडरमैन की भूमिका निभाएँ। ज्ञातव्य है कि शाहरुख ने अपने मसल्स अपने बेटे के कहने पर ही बनाए हैं।

आमिर खान भी ‘गजिनी’ में अनोखी भूमिका निभा रहे हैं। वे ऐसे शख्स की भूमिका में हैं, जिसे पिछले पन्द्रह मिनट में हुए घटनाक्रम से ज्यादा कुछ याद नहीं रहता। वह अपनी डायरी में सारी बातें नोट करता है और एक हत्या का केस सुलझाता है।
और भी
बॉलीवुड की फुटबॉल टीम
करीना के गले में सैफ का मंगलसूत्र!
‘दूल्हा मिल गया’ को दूल्हे का इंतजार
मध्यप्रदेश में ‘जोधा अकबर’ से प्रतिबंध हटा
बिपाशा के दुश्मन के साथ जॉन
‘बादशाह’ का सीक्वल!