मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बॉलीवुड की फुटबॉल टीम
Salman
IFM
बॉलीवुड के कलाकार बजाय स्टूडियो के खेल के मैदान में नजर आने वाले हैं। पुणे में चार मार्च को वे पुणे टीम के खिलाफ फुटबॉल मैच खेलने वाले हैं।

इस टीम में सलमान खान, सोहेल खान, गोविंदा, डीनो, सुनील शेट्टी, ज़ायद खान, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपदे और रणबीर कपूर जैसे अभिनेता नजर आएँगे। उम्मीद है कि शाहरुख भी इस मैच में हिस्सा ले सकते हैं, जो कि खुद कॉलेज के जमाने में एक अच्छे फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ी रह चुके हैं।

इस मैच से कमाई गई राशि एड्‍स और कैंसर से ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए दी जाएगी। इस मैच को आयोजित करने में सलमान खान फाउंडेशन भी मदद कर रहा है।

पुणे में 27 फरवरी से अभिजीत कदम मेमोरियल फुटबॉल कप आरंभ हुआ है। यह स्पर्धा 2003 से अभिजीत कदम की स्मृति में प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। अभिजीत एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी थे और उनका निधन कुछ वर्ष पूर्व कार दुर्घटना में हो गया था।

इस प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में नाना पाटेकर और जॉन अब्राहम भाग लेंगे।
और भी
करीना के गले में सैफ का मंगलसूत्र!
‘दूल्हा मिल गया’ को दूल्हे का इंतजार
मध्यप्रदेश में ‘जोधा अकबर’ से प्रतिबंध हटा
बिपाशा के दुश्मन के साथ जॉन
‘बादशाह’ का सीक्वल!
‘जोधा अकबर’ पर विवाद से नाखुश ऐश्वर्या