मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिपाशा के दुश्मन के साथ जॉन
Kareena
IFM
बिपाशा बसु ने अपनी आरंभिक फिल्म ‘अजनबी’ करीना कपूर के साथ की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी थे।

अक्षय और बॉबी तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अच्छे दोस्त बन गए, लेकिन बिपाशा और करीना के बीच इस फिल्म के बाद दुश्मनी हो गई। बिपाशा चूँकि नई नायिका थी इसलिए करीना ने उस पर हावी होने की कोशिश की थी।

Bipasha
IFM
इसकी शूटिंग के दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस फिल्म के बाद से ही करीना और बिपाशा के बीच 36 का आँकड़ा बना हुआ है। उसी करीना के साथ बिपाशा के बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम काम करने जा रहे हैं।

अष्टविनायक सिने विज़न की ‍इस अनाम फिल्म की शूटिंग वर्ष के अंत में शुरू होगी। इसकी शूटिंग न्यूजीलैण्ड या स्पेन में से किसी एक जगह पर होगी।

करीना के साथ जॉन के फिल्म करने के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। समझा जा रहा था कि जॉन कभी भी करीना के साथ काम करना पसंद नहीं करेंगे। हालाँकि जॉन अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि बिपाशा को कभी इस बात का ऐतराज नहीं रहा है कि वे किस नायिका के साथ काम कर रहे हैं।

John
IFM
वैसे करीना के बॉयफ्रेंड सैफ अली खान की बिपाशा के साथ की गई फिल्म ‘रेस’ 21 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में दोनों के बीच फिल्माए गए हॉट सीन इस समय चर्चा का विषय है। यह फिल्म सैफ ने करीना से अफेयर शुरू होने के पहले साइन की थी।
और भी
‘बादशाह’ का सीक्वल!
‘जोधा अकबर’ पर विवाद से नाखुश ऐश्वर्या
साड़ी में रिया
अमीषा : न घर की, न घाट की
काजोल के लिए अजय ने ‍ली छुट्टी
महाबली खली के साथ तनुश्री