अमीषा पटेल ने ‘कहो ना प्यार है’ और ‘गदर : एक प्रेम कथा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन विक्रम भट्ट के चक्कर में पड़कर न उन्होंने अपना करियर बरबाद किया, बल्कि अपने माँ-बाप और भाई से भी संबंध खराब किए। उसे अपने पिता का घर भी छोड़ना पड़ा।
जिस विक्रम के लिए अमीषा ने यह सब किया था, उसी विक्रम ने अमीषा की परवाह नहीं की। जब उनके रिश्ते में प्यार बाकी नहीं रह गया तो दोनों ने अपनी-अपनी राह पकड़ ली।
अमीषा अब जहाँ अपनों से रिश्ते सुधारना चाहती है, वहीं दूसरी ओर वे अपने फिल्मी करियर के प्रति भी गंभीर हुई हैं। कुणाल कोहली की अनाम फिल्म में वे सैफ अली और रानी मुखर्जी के साथ दिखाई देंगी।
इसके अलावा उन्होंने नीरज वोरा की ‘लकी 2’ भी साइन की है। इसमें उसके साथ गोविंदा नजर आएँगे। वे ‘चतुर सिंह : टू स्टार’ में संजय दत्त की नायिका बनी हैं।
संजय और गोविंदा वाली फिल्मों में वे दर्शको को हँसाते हुए नजर आएँगी। फिलहाल अपने जीवन में दु:खी नजर आ रही अमीषा फिल्मों में ही हँस कर अपने गम को हल्का करना चाहती हैं।
|