चौबीस फरवरी को अजय देवगन और काजोल के विवाह को नौ वर्ष हो रहे हैं। अजय इस दिन को अपनी पत्नी काजोल के साथ मनाना चाहते हैं।
अजय की परेशानी यह है कि वे इन दिनों अपनी फिल्म ‘यू, मी और हम’ में बेहद व्यस्त हैं। उन्हें बिलकुल भी फुर्सत नहीं है।
अजय की फिल्म प्रेम कथा है, जिसमें प्यार को अहमियत दी गई है। फिल्मों में प्यार दिखाने वाले अजय भला वास्तविक जीवन में कैसे पीछे रहते?
काम होने के बावजूद उन्होंने पूरा दिन काम से ब्रेक लेकर परिवार के साथ बिताने का निश्चय किया है। काजोल निश्चित रूप से अजय के इस निर्णय से खुश होंगी।
|