मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या मचाएँगे धमाल
Bachchan Family
IFM
बच्चन परिवार एक पैकेज की तरह है, क्योंकि इस परिवार में सभी कलाकार हैं। जुलाई और अगस्त में बच्चन परिवार स्टेज शो करने वर्ल्ड टूर पर जाने वाला है। वे यूरोप और उत्तरी अमेरिका के मुख्‍य शहरों में स्टेज शो करेंगे।

अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या विदेश में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके चाहने वाले महँगे दामों में टिकट खरीदकर शो देखते हैं। इन तीनों पर फिल्माया गया गीत ‘कजरारे-कजरारे’ (बंटी और बबली) को देख दर्शक दीवाने हो जाते हैं और यह गीत उनके शो का मुख्य आकर्षण होता है।

इस शो में पहले रितिक रोशन भी जाने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। बच्चन परिवार के अलावा बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी इस ग्रुप के साथ जाएँगे। फिलहाल उनसे बातचीत चल रही है।
और भी
रिया सेन सीख रही हैं बैले नृत्य
जाने कहाँ से आई है
'कर्ज' को लेकर उत्साहित हिमेश
यशराज बैनर की फिल्म में राखी
सैफ और रणबीर की जोड़ी
किशोर कुमार पर फिल्म!