रिया सेन इस समय ‘द बैचलर’, ‘तुम... हो ना’, ‘लव गेम’, लव खिचड़ी’ जैसी छोटे बैनर की फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पास इस समय ज्यादा फिल्में नहीं है, इसलिए वे इन दिनों अपना शौक पूरा कर रही हैं।
रिया को बैले नृत्य बेहद पसंद है और इन दिनों वे बैले नृत्य सीख रही हैं। दुबई में एक बार रिया ने बैले नृत्य देखा था और वे बेहद प्रभावित हुई। उन्होंने उसी दौरान यह फैसला कर लिया था कि वे यह नृत्य सीखेंगी।
मुंबई आकर उन्होंने टीचर तलाश किया और नृत्य सीखना आरंभ कर दिया। हो सकता है कि भविष्य में रिया किसी फिल्म में बैले नृत्य करती हुई दिखाई दें।
|