मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'कर्ज' को लेकर उत्साहित हिमेश
Himesh
PR
अपने आप को रोमांटिक हीरो की छवि में स्थापित करने में लगे हिमेश रेशमिया इन दिनों टी-सीरिज की फिल्म ‘कर्ज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जोहांसबर्ग और कैपटाउन में इसकी शूटिंग चल रही है।

सुभाष घई द्वारा निर्मित ‘कर्ज’ के इस रीमेक में हिमेश नई नायिका श्वेता कुमार के साथ रोमांस करते हुए नजर आएँगे। अपने नाम में कुमारी के बजाय कुमार लगाने वाली श्वेता प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक ‍इंद्र कुमार की बेटी हैं।

हिमेश अपनी पिछली फिल्म ‘आपका सुरूर’ में टोपी लगाकर अभिनय करते हुए नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म में वे बिना टोपी के अपने लहलहाते बालों के साथ नजर आएँगे।

दक्षिण अफ्रीका के अलावा इस फिल्म की शूटिंग केन्या और मुंबई में भी की जाएगी। मार्च के अंत तक शूटिंग खत्म होने की संभावना है। हिमेश इसमें अभिनय, गायन के अलावा संगीत भी देंगे।

जोहांसबर्ग जाने के पूर्व टी-सीरिज के ऑफिस में पूजा रखी गई थी। पूजा में शामिल होने सुभाष घई और ऋषि कपूर भी आए थे। दोनों के दिमाग में ‘कर्ज’ की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने नई ‘कर्ज’ के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक कर रहे हैं। इसमें हिमेश और श्वेता कुमार के अलावा उर्मिला मातोंडकर, डैनी, राज बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहिणी हट्टंगडी प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे हैं।
और भी
यशराज बैनर की फिल्म में राखी
सैफ और रणबीर की जोड़ी
किशोर कुमार पर फिल्म!
‘इडियट’ में अभिनय करेंगे आमिर
लता ने किया अमिताभ का समर्थन
कन्नड़ फिल्म में आयटम साँग करेंगी शेर्लिन!