मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यशराज बैनर की फिल्म में राखी
Rakhi
IFM
चर्चित रहने के लिए हर तरह की हरकत करने वाली राखी सावंत को यशराज फिल्म्स की फिल्म में काम करने का अवसर मिल गया है। इस प्रतिष्ठित बैनर की फिल्म में काम करना हर कलाकार का सपना होता है।

अनुराग सिंह फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म में राखी को शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। राखी नौटंकी में नृत्य करने वाली लड़की की भूमिका निभाएँगी।

राखी इस फिल्म से जुड़कर बेहद खुश हैं। वे रानी मुखर्जी को बेहद पसंद करती हैं और इस फिल्म में वे रानी के साथ अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। राकेश रोशन की आने वाली फिल्म ‘क्रेजी 4’ में भी राखी सावंत नजर आएँगी।

लगता है कि लगातार चर्चा में रहने का राखी का हथकंडा काम कर गया है, क्योंकि अब बड़े बैनर्स भी उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए रुचि दिखाने लगे हैं।
और भी
सैफ और रणबीर की जोड़ी
किशोर कुमार पर फिल्म!
‘इडियट’ में अभिनय करेंगे आमिर
लता ने किया अमिताभ का समर्थन
कन्नड़ फिल्म में आयटम साँग करेंगी शेर्लिन!
सफलता की तलाश में अजय