मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कन्नड़ फिल्म में आयटम साँग करेंगी शेर्लिन!
Sherlyn
PR
हिंदी फिल्मों में अंग-प्रदर्शन के बावजूद शेर्लिन चोपड़ा को अब तक कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है। शेर्लिन ने निर्णय लिया है कि वे तभी फिल्म साइन करेंगी, जब भूमिका दमदार होगी। लेकिन अब तक उन्हें ऐसा प्रस्ताव नहीं मिला है।

खाली समय में उन्होंने एक एलबम में भी काम किया, जिसमें उनके द्वारा किए गए अंग प्रदर्शन के चर्चे हुए।

खबर है कि शेर्लिन को कन्नड़ भाषा की फिल्म में आयटम साँग करने का प्रस्ताव मिला है। हो सकता है कि हिन्दी फिल्मों में अपनी दाल न गलते देख शेर्लिन दक्षिण भारत की फिल्म में काम करना मंजूर कर लें।

सूत्रों के मुताबिक इस आयटम साँग के लिए बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों से भी बात की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। बाद में यह प्रस्ताव शेर्लिन को मिला।

बताया जा रहा है कि शेर्लिन को इस आयटम साँग करने के एवज में बड़ी रकम मिलेगी। शेर्लिन शायद इस सोच में हैं कि यदि उन्होंने दक्षिण भारत की भाषा की फिल्मों में काम करना स्वीकार किया तो बॉलीवुड वाले उनके नाम पर विचार करना भी बंद कर देंगे और यदि वे वहाँ सफलता हासिल कर लेती हैं तो उन्हें फिर से‍ हिन्दी फिल्मों में स्थापित होने में मदद मिलेगी। शायद इसी वजह से उन्हें फैसला लेने में देर लग रही है।
और भी
सफलता की तलाश में अजय
बिकनी पहनने से प्रियंका का इनकार
‘नो एंट्री’ के सीक्वल में बिपाशा को एंट्री नहीं
शाहरुख के क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदने की कोशिश
शाहिद ने बढ़ाई अपनी प्राइस
वैभवी से शादी करेंगे भंसाली!