मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘नो एंट्री’ के सीक्वल में बिपाशा को एंट्री नहीं
Bipasha
IFM
‘नो एंट्री में एंट्री’। यह नाम है हिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल का, जो निर्माता बोनी कपूर शीघ्र शुरू करने वाले हैं। फिलहाल पटकथा पर काम चल रहा है।

लगातार फ्लॉप फिल्म देने के बाद बोनी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की थी। इस फिल्म में सेलिना जेटली, बिपाशा बसु, ईशा देओल, अनिल कपूर और फरदीन खान ने अभिनय किया था।

हास्य से भरपूर यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हुई थी। इसकी सफलता ने ही बोनी को सीक्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। बोनी का कहना है कि इस फिल्म में बिपाशा के अलावा लगभग वही सितारे नजर आएँगे। सलमान खान तो इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

बिपाशा का ‘नो एंट्री’ में न होना कई सवाल खड़े करता है। फिल्म का वह केन्द्रीय पात्र थी। सूत्रों के मुताबिक सलमान की वजह से बिपाशा को बाहर होना पड़ा।

सलमान को बिपाशा से नहीं, बल्कि उनके बॉयफ्रेंड से समस्या है और इसका नतीजा बिपाशा को भुगतना पड़ा। सलमान और जॉन एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। शायद इसलिए बिपाशा को एंट्री नहीं मिली।
और भी
शाहरुख के क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदने की कोशिश
शाहिद ने बढ़ाई अपनी प्राइस
वैभवी से शादी करेंगे भंसाली!
कैटरीना की लंबी छलाँग
सब कुछ ठीक है
कैसे पीछे रहेगा सलमान?