मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वैभवी से शादी करेंगे भंसाली!
Bhansali
IFM
’हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’ और ‘साँवरिया’ जैसी रोमांटिक फिल्म बनाने वाले संजय लीला भंसाली विवाह करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह में भंसाली प्रसिद्ध कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेण्ट को जीवन साथी बनाएँगे।

भंसाली अपने बारे में बात करना कम पसंद करते हैं और लोगों को उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा पता नहीं है। भंसाली अपनी माँ और बहन को बेहद चाहते हैं और उन्होंने अपने नाम में अपनी माँ का नाम जोड़ रखा है।

कैसे शुरू हुआ रोमांस?
वैभवी मर्चेण्ट ने भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘साँवरिया’ और ‘देवदास’ की कोरियोग्राफी की थी, जिसकी काफी सराहना हुई थी। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान वैभवी और संजय एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित हो गए थे।

इसके बाद वैभवी और संजय अक्सर साथ देखे जाने लगे। वैभवी, भंसाली परिवार की सदस्य की तरह हो गईं। उन्हें भंसाली की माँ और बहन के साथ भी देखा गया। दोनों ने हमेशा इस बात का खंडन किया कि उनके बीच अफेयर है।

भंसाली इस समय भारत से बाहर हैं और उनके आने पर ही इस मामले में और खुलासा होगा।
और भी
कैटरीना की लंबी छलाँग
सब कुछ ठीक है
कैसे पीछे रहेगा सलमान?
ऐश्वर्या ने छोड़ी ‘रोबोट’!
शादी के बाद अभिषेक-ऐश्वर्या का पहला वेलेंटाइन
आदित्य चोपड़ा की फिल्म में रानी!