लगातार हिट फिल्म देने के कारण कैटरीना की निर्माता-निर्देशकों के बीच माँग एकदम बढ़ गई है। इस समय अधिकांश नायिकाएँ उम्रदराज हो चली हैं और कम उम्र की नायिकाओं की कमी है। कैटरीना ने सफल फिल्में भी दी हैं और दर्शकों के बीच वे लोकप्रिय भी हैं।
हाल ही में कैटरीना को स्टूडियो 18 ने दो फिल्मों के लिए साइन किया है। कहा जा रहा है कि इसके बदले में कैटरीना को 6 करोड़ रुपए दिए जाएँगे। कैटरीना की मार्केट प्राइस से यह रकम बहुत ज्यादा है। इतनी रकम तो कैटरीना से वरिष्ठ नायिकाओं को भी नहीं मिलती।
कैटरीना अभिनीत ‘रेस’, ‘युवराज’ और ‘सिंह इज़ किंग’ जैसी तीन भव्य फिल्में इस वर्ष प्रदर्शित होने वाली हैं। उम्मीद है कि कैटरीना इन फिल्मों के प्रदर्शन के बाद और ऊँचाइयों पर पहुँच जाएँगी।
|