मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सब कुछ ठीक है
Emran
IFMIFM
इमरान हाशमी और उनकी पत्नी के संबंधों में दरार की खबरें पिछले दिनों आई थीं। इस बारे में इमरान ने पहली बार अपना मुँह खोला है।

इमरान के मुताबिक उनकी पत्नी और उनके बीच मधुर संबंध हैं और उनमें किसी भी बात का टकराव या तनाव नहीं है। उनकी पत्नी को उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने इस खबर को गलत बताया जिसमें कहा गया था कि उनकी जिंदगी में कोई और है।

‘आवारापन’ के फ्लॉप होने से इमरान बेहद निराश हुए थे। पिछले वर्ष उनकी फिल्में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई थीं। अब वे इस असफलता को भुला चुके हैं। इमरान को अपनी आने वाली फिल्म ‘जन्नत’ से बेहद उम्मीद है।

क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में क्रिकेट पर लगने वाले सट्टे को रेखांकित किया गया है। इमरान का कहना है कि क्रिकेट में उनकी रुचि कम है, लेकिन इस फिल्म को करते हुए उन्हें कई नई जानकारियाँ प्राप्त हुईं।
और भी
कैसे पीछे रहेगा सलमान?
ऐश्वर्या ने छोड़ी ‘रोबोट’!
शादी के बाद अभिषेक-ऐश्वर्या का पहला वेलेंटाइन
आदित्य चोपड़ा की फिल्म में रानी!
बूझो तो जानें!
‘फैशन’ से शुरुआत करेंगी मुग्धा