मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैसे पीछे रहेगा सलमान?
Salman
IFM
शाहरुख ने ‘ओम शांति ओम’ के लिए अपने मसल्स बनाए और इन दिनों यही काम आमिर खान कर रहे हैं। तीसरे खान सलमान को तो अपने शानदार मसल्स के लिए जाना जाता है।

फिर भी दो खानों को देख उन्हें थोड़ा खतरा महसूस होने लगा। सलमान को लगा कि वे मोटे हो गए हैं, खासतौर पर उन्हें अपनी कमर बढ़ी हुई नजर आई। बस फिर क्या था, उन्हें दुबला होने की धुन सवार हो गई।

खाने-पीने पर नियंत्रण रखा और कुछ दिन मेहनत की। परिणामस्वरूप उनकी कमर 5 इंच कम हो गई और वे छरहरे दिखाई देने लगे।

सलमान खान इन दिनों बोनी कपूर की फिल्म ‘वांटेड’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए सलमान विशेष रूप से अपने मसल्स बना रहे हैं। सलमान का मानना है कि इस फिल्म को देखने के बाद उनके प्रशंसक खुश हो जाएँगे।
और भी
ऐश्वर्या ने छोड़ी ‘रोबोट’!
शादी के बाद अभिषेक-ऐश्वर्या का पहला वेलेंटाइन
आदित्य चोपड़ा की फिल्म में रानी!
बूझो तो जानें!
‘फैशन’ से शुरुआत करेगी मुग्धा
अलग हुए राखी और अभिषेक