मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शादी के बाद अभिषेक-ऐश्वर्या का पहला वेलेंटाइन
Abhi-Ash
IFM
अभिषेक और ऐश्वर्या की जिंदगी में शादी के बाद पहला वेलेंटाइन-डे आया है, इसलिए यह दिन दोनों के लिए खास महत्व रखता है।

दोनों इस समय व्यस्त हैं। जहाँ ऐश्वर्या की एक दिन बाद ‘जोधा अकबर’ प्रदर्शित होने जा रही है, वहीं अभिषेक जयपुर में ‘दिल्ली 6’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अभिषेक इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म के निर्देशक राकेश मेहरा से निवेदन किया कि उन्हें दो दिन की छु‍ट्टी दे दी जाए, ताकि वे मुंबई जाकर अपनी पत्नी के साथ वेलेंटाइन-डे को यादगार बनाएँ।

राकेश मेहरा मना तो नहीं कर सकते थे। उन्होंने हाँ कहा और अभिषेक मुंबई पहुँच गए। अभिषेक ने पूरे दिन का कार्यक्रम बना लिया है। वे ‘जोधा अकबर’ के प्रीमियर शो में भी उपस्थित रहेंगे। अभिषेक का कहना है कि यह फिल्म जरूर सफल होगी।

ऐश्वर्या ने सोचा भी नहीं था ‍कि अभिषेक उनकी खातिर शूटिंग छोड़ जयपुर से मुंबई आ जाएँगे और उसके वेलेंटाइन-डे को यादगार बनाएँगे।
और भी
आदित्य चोपड़ा की फिल्म में रानी!
बूझो तो जानें!
‘फैशन’ से शुरुआत करेगी मुग्धा
अलग हुए राखी और अभिषेक
हॉलीवुड की फिल्म में मल्लिका
क्या मान्यता गर्भवती हैं?