यशराज फिल्म्स रानी मुखर्जी के लिए घरेलू बैनर जैसा है। इस बैनर के तले रानी ने ‘वीर जारा’, ‘बंटी और बबली’, ‘ता रा रम पम’, ‘लागा चुनरी में दाग’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
आठ वर्ष बाद आदित्य चोपड़ा अब निर्देशन के मैदान में हैं शाहरुख खान को लेकर ‘रब ने बना दी जोड़ी’ बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए नायिका तलाश की जा रही है। आदित्य किसी नए चेहरे को अवसर देना चाहते हैं।
खबर है कि आदित्य की इस फिल्म में रानी मुखर्जी भी विशेष भूमिका में दिखाई देगी। रानी मुखर्जी ने आदित्य के निर्देशन में कभी काम नहीं किया है। आदित्य को रानी बेहद पसंद है और इसी वजह से रानी यशराज फिल्म्स की ज्यादातर फिल्मों में नजर आई। दोनों की प्रेम कहानी भी पिछले दिनों चर्चा में थी।
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में रानी की उपस्थिति को छिपाया जा रहा है ताकि किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो।
|