मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘फैशन’ से शुरुआत करेंगी मुग्धा
Mugdha
PR
मॉ‍डलिंग की दुनिया में मुग्धा गोडसे एक जाना-पहचाना नाम है। मॉडलिंग की दुनिया से मुग्धा अभिनय की दुनिया में आ गई हैं। वे मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ के जरिये बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म के विषय से मुग्धा बखूबी परिचित हैं।

मॉडल अभिनय नहीं कर सकते, यह बॉलीवुड में पुरानी धारणा है। शायद मुग्धा इसे गलत साबित करना चाहती हैं। वे अभिनय को गंभीरता से ले रही हैं। इसके लिए उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया है। वहाँ वे अभिनय और डांस का प्रशिक्षण ले रही हैं।

मुग्धा का कहना है ‘अनुपमजी के स्कूल में मैं इसलिए जा रही हूँ ताकि मेरे अभिनय में निखार आए। अनुपमजी मुझे अभिनय की तमाम बारीकियाँ स‍िखा रहे हैं। यह एक अद्‍भुत अनुभव है और मुझे उम्मीद है कि इसका परिणाम परदे पर देखने को मिलेगा।‘
और भी
अलग हुए राखी और अभिषेक
हॉलीवुड की फिल्म में मल्लिका
क्या मान्यता गर्भवती हैं?
शाहिद की नायिका बनेंगी जिया खान
फरहा की है‍ट्रिक
बंगाली फिल्म में सनी देओल