मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हॉलीवुड की फिल्म में मल्लिका
Mallika
IFM
जहाँ बॉलीवुड की नायिकाएँ हॉलीवुड की फिल्मों में काम पाने के लिए पूरी कोशिश करती हैं, वहीं मल्लिका को बिना प्रयास के हॉलीवुड की फिल्मों में काम मिल जाता है। शायद यह उनकी लोकप्रियता का कमाल है।

उन्हें एक अमेरिकन फिल्म में काम करने का अवसर मिला है। यह फिल्म जीसस क्राइस्ट के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके जीवन का तेरह से तीस वर्ष की आयु वाला हिस्सा दिखाया जाएगा।

यह माना जाता है कि उन्होंने उम्र के इस दौर में भारत सहित तिब्बत, ग्रीस और इजिप्ट की यात्रा की थी। मल्लिका इसमें सरस्वती नामक भूमिका निभाएँगी। जब जीसस भारत की यात्रा पर थे तब वे सरस्वती से मिले थे।

मल्लिका शेरावत ने जैकी चेन के साथ ‘द मिथ’ में काम किया था। ‘द मिथ’ में मल्लिका की भूमिका छोटी थी, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली थी।
और भी
क्या मान्यता गर्भवती है?
शाहिद की नायिका बनेगी जिया खान
फरहा की है‍ट्रिक
बंगाली फिल्म में सनी देओल
दो फिल्मों का निर्माण करेंगे शाहरुख
मणिरत्नम की फिल्म में दीपिका!