संजय दत्त ने जिस तरीके से चुपचाप शादी की है, इससे संजू के करीबी लोग हैरान हैं। संजय ने बहुत जल्दी में मान्यता को अपनी पत्नी बनाया।
संजय अपनी बहनों का कहना मानते हैं और उनकी बहनें इस शादी के खिलाफ थीं। उनकी बेटी त्रिशाला ने भी संजय दत्त को शादी करने से मना किया था। बावजूद इसके संजय ने मान्यता को अपनी जीवन साथी बनाया।
कहा जा रहा है कि हड़बड़ी में और सबके खिलाफ जाकर संजय ने शादी इसलिए की क्योंकि मान्यता गर्भवती हैं। इस वजह से संजू को उनसे शादी करना पड़ी।
संजय की बहनें शादी के नहीं बल्कि मान्यता के खिलाफ हैं, इसलिए उन्होंने शादी का बहिष्कार किया। संजू का कहना है कि उन्होंने अपनी बहनों को शादी के लिए बुलाया था, लेकिन बहनों का कहना है कि उन्हें शादी के बारे में कोई खबर नहीं थी।
कहा जा रहा है कि संजू ने अपनी बहनों को एसएमएस के जरिये शादी में आने का निमंत्रण भेजा था। प्रिया और नम्रता को अपने भाई का इस तरह शादी में बुलाना रास नहीं आया। मान्यता न केवल संजय दत्त की पत्नी बनीं, बल्कि उन्हें संजय दत्त प्रोडक्शन हाउस का प्रमुख भी बना दिया गया है।
|