मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहिद की नायिका बनेंगी जिया खान
Jia
IFM
‘नि:शब्द’ के बाद जिया खान की कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है। इस समय उनके पास केवल एक फिल्म है। हाल ही में निर्देशक केन घोष ने जिया को अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन किया है। इसमें शाहिद कपूर उसके नायक होंगे।

केन घोष ने जिया को साइन करने के पूर्व कई नायिकाओं से बात की थी, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में उन्हें जिया को साइन करना पड़ा। केन की यह फिल्म संगीत और डांस पर आधारित होगी। शाहिद कपूर एक अच्छे डांसर हैं, इसलिए वे इस भूमिका में फिट बैठते हैं। जिया को डांस करने के लिए काफी मेहनत करना होगी।

केन और शाहिद की दोस्ती पुरानी है। शाहिद की पहली फिल्म ‘इश्क’ (2003) केन ने ही निर्देशित की थी। इसके बाद घोष ने शाहिद और करीना को लेकर ‘फिदा’ (2004) बनाई थी। जिया इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि धीरे-धीरे उन्हें दूसरे बैनर भी अपनी फिल्मों में लेंगे।
और भी
फरहा की है‍ट्रिक
बंगाली फिल्म में सनी देओल
दो फिल्मों का निर्माण करेंगे शाहरुख
मणिरत्नम की फिल्म में दीपिका!
कैटरीना को तमाचा मारने की खबर गलत
अभिषेक और जॉन का दोस्ताना