29 फरवरी को बंगाली फिल्म ‘टॉली लाइट्स’ प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्शन हीरो सनी देओल ने भी छोटी-सी भूमिका निभाई है।
इस फिल्म की पृष्ठभूमि बंगला फिल्म उद्योग है। इसलिए इसमें मिथुन चक्रवर्ती, तपस पाल और अभिषेक चटर्जी जैसे अभिनेता भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अर्जुन चक्रवर्ती ने किया है।
अर्जुन के मुताबिक सनी ने इसमें ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो फिल्म के अन्य चरित्रों में सकारात्मक बदलाव लाता है। जब सनी ने अपनी इस भूमिका के बारे में सुना तो वे तुरंत तैयार हो गए।
इसकी शूटिंग उनके जुहू स्थित घर में ही हुई और सनी ने इसे मुफ्त में ही अभिनीत कर दिया। बंगाली भाषा की फिल्म में सनी पहली बार दिखाई देंगे।
|