मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दो फिल्मों का निर्माण करेंगे शाहरुख
Shahrukh
IFM
शाहरुख खान अपने बैनर तले दो फिल्मों का निर्माण करने की सोच रहे हैं। एक फिल्म मलयालम फिल्म का रीमेक होगी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे। प्रियदर्शन और शाहरुख पहली बार साथ काम करेंगे।

यह एक ऐसे युवक की कहानी है, जो छोटे-से गाँव से निकलकर सुपरस्टार बनता है। सुपरस्टार बनने के बाद वह अपने गाँव में शूटिंग करने के लिए आता है और अपने दोस्त से मिलता है, जो कि एक नाई है। शाहरुख इस फिल्म को लेकर उत्साहित है और फिलहाल प्रियदर्शन से उनकी बातचीत चल रही है।

इस फिल्म के अलावा शाहरुख एक और फिल्म का निर्माण करेंगे, जो बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब सौ करोड़ होगा और इसमें जबरदस्त स्पेशल इफेक्ट्‍स होंगे। इस फिल्म में बच्चे ही मुख्य भूमिकाएँ निभाएँगे। शाहरुख इसमें काम करेंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है।
और भी
मणिरत्नम की फिल्म में दीपिका!
कैटरीना को तमाचा मारने की खबर गलत
अभिषेक और जॉन का दोस्ताना
यशराज फिल्म्स की फिल्म में कैटरीना
एक आयटम सांग के एक करोड़
सैफ ने किया करीना से शादी का खंडन ‍