मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘एकलव्य’ ने चूका ऑस्कर का लक्ष्य
Amitabh
IFM
एक बार फिर भारतीय फिल्म ऑस्कर पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गई है। ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की ओर से ‘एकलव्य - द रॉयल गॉर्ड’ को श्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी के लिए अंतर्गत भेजा गया था।

इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सैफ अली खान, विद्या बालन, शर्मिला टैगोर, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी और जिमी शेरगिल ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थीं।

जब भारत की ओर से इस फिल्म का चयन किया गया था तब खासा विवाद हुआ था। ‘धर्म’ फिल्म की निर्देशक भावना तलवार ने चयन समिति पर पक्षपात का आरोप लगाया था। भावना का मानना था कि उनकी फिल्म ‘धर्म’ ‘एकलव्य’ से बेहतर हैं और उनकी फिल्म को चुना जाना चाहिए।
भारत में इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था और टिकट खिड़की पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। वैसे ज्यादातर लोगों का मानना है कि ‘एकलव्य’ पुरस्कार जीतने के योग्य फिल्म नहीं थी।
और भी
समीरा की समाज-सेवा
रणदीप-सुष्मिता में दूरियाँ बरकरार
हाई सोसायटी गर्ल
बंदा ये बिंदास है
रितिक से कोई मनमुटाव नहीं
सेंसर को ‘अंडरवियर’ पर आपत्ति