बॉलीवुड के कुछ कलाकार प्रचार-प्रसार के साथ समाज सेवा करते हैं। उनका उद्देश्य सेवा में कम और प्रसिद्धी पाने में ज्यादा होता है। वहीं दूसरी ओर कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो चुपचाप समाज-सेवा या दान करते हैं। समीरा रेड्डी भी उन लोगों की सूची में शामिल है, जो बिना किसी को बताए अच्छे काम करने में यकीन रखते हैं। समीरा के बारे में पिछले दिनों ही पता चला कि वह बच्चों के लिए चलाए जा रहे एक संगठन के लिए काम करती है। जब समीरा से इस बारे में पूछा गया तो उसने स्वीकार किया कि वह ‘ड्रीम्स हाउस’ नामक संगठन के लिए काम करती है जो गरीब बच्चों की सहायता करता है। समीरा अपने इस नेक काम का डंका नहीं बजाना चाहती है। समीरा की ‘रेस’ जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है। समीरा इस फिल्म में ग्लैमरस अंदाज में नजर आएगी। समीरा का कहना है कि वह कला और व्यावसायिक दोनों तरह की फिल्मों में काम करना चाहती है।