आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » रणदीप-सुष्मिता में दूरियाँ बरकरार
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Sushmita
IFM
एक समय बेहद नजदीक रह चुके सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा के बारे में यह चर्चा चल पड़ी है कि रणदीप न केवल सुष्मिता के होम प्रोडक्शन ‘झाँसी की रानी’ में एक किरदार निभा रहे हैं, बल्कि वे सुष्मिता को घुड़सवारी भी ‍स‍िखा रहे हैं। इससे लगने लगा कि दोनों गलतफहमियों को दूर कर वापस पुरानी राह पर लौट रहे हैं।

सुष्मिता सेन और रणदीप ने इन बातों का खंडन किया है। रणदीप का कहना है कि मैं खुद घुड़सवारी में होशियार नहीं हूँ, किसी को क्या खाक स‍िखा पाऊँगा। न ही मैं ‘झाँसी की रानी’ में कोई भूमिका निभा रहा हूँ। सुष्मिता से बात किए मुझे अरसा हो गया है। सुष्मिता का कहना है कि अभी तो कलाकारों का चयन बाकी है, ऐसे में रणदीप का मेरी फिल्म में काम करना समझ से परे है।

वैसे सुष्मिता का नाम ‘दूल्हा मिल गया’ के निर्माता मुदस्सर से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए हैं।