आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » बंदा ये बिंदास है
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Govinda
IFM
बड़े दिनों बाद गोविंदा की ‘पार्टनर’ सफल रही और अब गोविंदा सावधानीपूर्वक फिल्म साइन कर रहे हैं। इस समय वे गणेश आचार्य की ‘मनी है तो हनी है’ और रवि चोपड़ा की ‘बंदा ये बिंदास है’ की शूटिंग में व्यस्त है।

शीघ्र ही उनके प्रिय निर्देशक डेविड धवन गोविंदा को लेकर एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में एक नया चेहरा भी लिया जाएगा। डेविड और गोविंदा की जोड़ी है तो फिल्म में कॉमेडी होना निश्चित है।

इस फिल्म का निर्माण पूजा‍ फिल्म्स वाले वासु भगनानी करने वाले हैं। वासु ने पहले भी गोविंदा और डेविड को लेकर ‘हीरो नं. 1’ और ‘कुली नं.1’ जैसी सफल फिल्म बनाई है। वासु को विश्वास है कि गोविंदा और डेविड के साथ उनका सफलता का रिकॉर्ड कायम रहेगा।

इसी बीच गोविंदा ने धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म छोड़ दी है। इस फिल्म से सुष्मिता सेन पहले ही अलग हो चुकी है। फिल्म में सुष्मिता की जगह ऐसी नायिका को लिया जा रहा है, जो बड़ी स्टार नहीं है। गोविंदा का कहना है कि वो ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते हैं जिसमें बड़े स्टार नहीं हो और उन्होंने भी फिल्म से अपने आपको अलग कर लिया।