मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रितिक से कोई मनमुटाव नहीं
Ash
IFM
ऐश्वर्या राय और रितिक रोशन अभिनीत ‘जोधा अकबर’ 15 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है। जब से यह फिल्म बनना शुरू हुई थी, तब से ऐश्वर्या और रितिक के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं।

ऐश्वर्या ने अपनी शादी में रितिक को आमंत्रित नहीं किया था और तब से दोनों के बीच गलतफहमी का दौर शुरू हो गया जो इस फिल्म की शूटिंग में भी जारी रहा। ‘धूम 2’ में रितिक और ऐश्वर्या पर एक चुंबन दृश्य फिल्माया गया था, इससे बच्चन परिवार रितिक से नाराज हो गया था। इस वजह से ऐश्वर्या ने भी रितिक से दूरी बना ली।

सुनने में आया है कि ‘जोधा अकबर’ बनाते समय निर्देशक आशुतोष गोवारीकर को रितिक और ऐश्वर्या के बीच कोई बातचीत न होने के कारण कई बार परेशा‍नियों का सामना करना पड़ा। खासकर रोमांटिक दृश्यों में दोनों सहज नजर नहीं आ रहे थे।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों पर जब शॉट फिल्माया जाना होता तभी साथ में वे दिखाई देते और शूटिंग होते ही अलग-अलग बैठ जाते। कई कारणों से दोनों के बीच गलतफहमियाँ पैदा हुई और बोलचाल लगभग बंद हो गई।

Ritik
PR
इस मामले में ऐश्वर्या ने पहली बार अपना मुँह खोला है। ऐश्वर्या के मुताबिक दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। कम से कम मेरी तरफ से तो ऐसा कुछ भी नहीं है। लेकिन साथ में वह यह जोड़ना नहीं भूलती कि रितिक क्या सोचते हैं, ये मैं नहीं जानती। मुझे किसी से भी लड़ना पसंद नहीं है। अब इसका क्या मतलब निकाला जाए?
और भी
सेंसर को ‘अंडरवियर’ पर आपत्ति
सैफ का गिटार प्रेम
‘हल्ला बोल’ से खान नाराज?
अकेली है याना
‘भूतनाथ’ के भरोसे प्रियांशु
अभिषेक ने खरीदा 12 करोड़ रुपए का फ्लेट