अपने हनीमून के बीच अभिषेक और ऐश्वर्या एक दिन के लिए कॉन फिल्म समारोह में भाग लेने पहुँचे। दोनों हाथों में हाथ डाले और चेहरे पर मुस्कान लिए पत्रकारों से बतियाते रहें। ऐश्वर्या की खुशी उसके चेहरे पर दिखाई दे रही थी। जब ऐश्वर्या से पूछा गया कि वे शादी के बाद कैसा महसूस कर रही है तो उसने जवाब दिया- ‘मैं एक सामान्य लड़की हूँ जिसकी जिंदगी में यह सुनहरा वक्त आया है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे अमिताभ और जया जैसे शानदार सास-ससुर मिले हैं। मैं बहुत खुश हूँ।‘
कॉन फिल्म समारोह में आना ऐश्वर्या को हमेशा ही प्रिय रहा है। वे पहले भी कई बार यहाँ आ चुकी है। एक दिन रूकने के बाद यह जोड़ा फिर से हनीमून के लिए लौट जाएगा।