जिस तरह धर्मेन्द्र ने अपने शायरी और कविताएँ लिखने की बात जमाने से छिपाई रखी उसी तरह सलमान ने अपने चित्रकारी की कला को छिपाए रखा। सलमान को पेंटिंग करने का बेहद शौक है और वे अपने द्वारा बनाए गए चित्र किसी को भी नहीं दिखाते हैं। सलमान के अब्बाजान चाहते हैं कि सलमान अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगाएं। सलमान अपने कमरे में रोजाना एक घंटे चित्र बनाते हैं। चित्र न दिखाने के पीछे उनका शर्मीला स्वभाव है। हालांकि अब सलमान की हिम्मत बढ़ी है और उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं को अपनी पेंटिंग्स देने की बात कहीं है। उनकी पेंटिंग की बिक्री से जो भी आय होगी सलमान उस राशि को दान में देंगे।