आईफा अवॉर्ड में परफॉर्म करने के लिए अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी को चुना गया है। अक्षय कुमार का विदेश में अब अच्छा मार्केट हो गया है और उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने वहाँ संतोषजनक व्यवसाय किया है। शिल्पा तो इस समय ब्रिटेन में छाई हुई है। कुछ वर्ष पूर्व अक्षय और शिल्पा की नजदीकियाँ चर्चा का विषय थी। दोनों एक-दूसरे को बेहद चाहते थे। ऐसा लगता था कि अक्षय और शिल्पा विवाह करेंगे। लेकिन अक्षय ने ट्विंकल खन्ना के साथ शादी कर सबको चौंका दिया। अक्षय ने शिल्पा के साथ फिल्में करना भी बंद कर दी। अब आईफा अवॉर्ड में दोनों को परफॉर्म करना है। क्या वे साथ में परफॉर्म करेंगे? यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।