‘झूम बराबर झूम’ में अभिषेक और बॉबी पहली बार साथ में आ रहे हैं। अमिताभ और धर्मेन्द्र ने ‘शोले’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी यादगार फिल्में दी है। यही आशा उनके पुत्रों से भी की जा रही है। बॉबी इस रोल के लिए पहली चॉइस नहीं थे। निर्देशक शाद अली ने यह रोल जॉन अब्राहम को ऑफर किया था। लेकिन जॉन को यह डर था कि अभिषेक को उनसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा। अभिषेक के निर्देशक शाद अली और निर्माता आदित्य चोपड़ा से घनिष्ठ संबंध है। इसके अलावा वे दो हीरो की फिल्में भी नहीं करना चाहते थे। जॉन के मना करने के बाद यह रोल बॉबी की झोली में आ गया। बॉबी को इस समय बड़े बैनर्स की सख्त जरूरत है। इस फिल्म में वे स्टीव सिंह नामक किरदार निभा रहे है जिसकी माँ ब्रिटिश और पिता पंजाबी है। जॉन का निर्णय सही है या गलत यह फिल्म प्रदर्शित होने के बाद पता चलेगा।