डिनो मारियो और बिपाशा बसु द्वारा अभिनीत ‘राज’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना महेश और मुकेश भट्ट बना रहे हैं। ‘राज 2’ में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभाएँगे। ‘राज’ को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया था लेकिन दूसरे भाग का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। मोहित ‘जहर’, ‘कलयुग’ और ‘वो लम्हें’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। उनके द्वारा निर्देशित ‘आवारापन’ शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। क्या इसमें बिपाशा और डीनो भी अभिनय करेंगे? पूछने पर मोहित कहते हैं अभी सिर्फ इमरान को साइन किया गया है। एक नायक और दो नायिकाओं को साइन किया जाना बाकी है। इस बारे में इस समय कुछ नहीं कहा जा सकता।