इस बार आईफा अवॉर्ड में लाइफटाइम अचीवमेंट का अवॉर्ड धर्मेन्द्र को दिया जा रहा है। धर्मेन्द्र को इसके पहले फिल्मफेअर वालों ने भी लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया था। बतौर नायक धर्मेन्द्र का कैरियर बहुत लंबा रहा है। उनकी कई फिल्में हिट रही है। बॉलीवुड में अब तक जितने भी हैंडसम नायक हुए हैं, धर्मेन्द्र को उनमें से एक माना जाता है। उनके व्यक्तित्व को देखते हुए महान अभिनेता दिलीप कुमार ने भी एक बार कहा था कि काश उनका व्यकित्व भी धर्मेन्द्र की तरह होता। इस समारोह में धर्मेन्द्र की आने वाली फिल्म ‘अपने’ के भी कुछ अंश दिखाए जाएँगे। इस फिल्म में पहली बार धर्मेन्द्र अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ नजर आएँगे।