किम शर्मा जब फिल्मों में कम कपड़े पहनकर शूटिंग कर रही थी, तब उसने सोचा भी नहीं होगा कि उसका यह कारनामा एक दिन उसका प्यार ले डूबेगा। किम और युवी पिछले चार वर्षों से साथ-साथ घूम रहे हैं, फिल्में देख रहे हैं और डिनर कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को बेहद चाहते हैं। युवराज की मम्मी को उसका किम के साथ घूमना-फिरना बिलकुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने हमेशा युवराज को इस बात को लेकर टोका है।
कहा जा रहा है कि जब युवराज की मम्मी ने देखा कि मामला गंभीर होता जा रहा है तो उन्होंने फौरन युवराज को कहा कि वे ऐसी लड़की को बहू नहीं बना सकती जो फिल्मों में अंग प्रदर्शन करती हो। युवराज अपनी मम्मी की हर बात मानते हैं। उन्होंने अपने प्यार का बलिदान करने का निश्चय किया। खबर है कि युवराज इन दिनों किम से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। वे न तो उसका फोन उठाते हैं और न उसके एसएमएस का जवाब देते हैं। बेचारी किम अपने आपको कोस रही होगी कि क्यों उसने इस तरह के दृश्य किए।