‘शूट आउट एट लोखंडावाला’ में ढेर सारे कलाकार मौजूद हैं। कलाकारों की भीड़ को देखते हुए पिछले दिनों फिल्म इंडस्ट्री में यह अफवाह फैल गई कि सारे कलाकारों की फिल्म में संक्षिप्त भूमिका है। वे मेहमान कलाकार के रूप में नजर आएँगे। यह सुनकर फिल्म के निर्माता संजय गुप्ता बेहद गुस्से में आ गए। संजय के मुताबिक यह बात बिलकुल झूठ है। अभिषेक बच्चन को छोड़कर सारे कलाकारों लंबा रोल हैं। संजय के मुताबिक उनसे जलने वाले इस तरह की अफवाह उड़ाकर फिल्म की निगेटिव्ह पब्लिसिटी करना चाहते हैं।