अमीषा पटेल के भाई अश्मित के खाते में ‘मर्डर’ जैसी हिट फिल्म हैं। लेकिन ‘मर्डर’ की सफलता का श्रेय इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ले गए। अश्मित अभी भी अपनी पहचान बनाने में संघर्षरत है। अश्मित इस समय एक थ्रिलर ‘टॉस’ में काम कर रहे हैं जिसकी शूटिंग गोवा में हुई है। इसके अलावा वे ‘कभी कहीं’ में भी वे दिखाई देंगे, जिसका विषय रोड ट्रिप पर आधारित है। अश्मित और उनकी बहन अमीषा में बोलचाल बंद है। अश्मित को भगवान में विश्वास है और वे प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके और अमीषा के बीच की सारी समस्याएँ सुलझ जाएँ।