प्रिय पाठको, वेबदुनिया के बॉलीवुड के सेक्शन में नित नई, मनोरंजक, आकर्षक, दिलचस्प और चटपटी सचित्र जानकारियाँ देने की हमारी कोशिश रहती है। इन्हें पढ़कर आपको कैसा लगता है, हम जानना चाहते हैं।
आपकी बॉलीवुड संबंधी प्रतिक्रिया और सुझाव हम ‘सिने-मेल’ में प्रकाशित करेंगे। हमें इंतजार है आपके ई-मेल का।
शाहरुख की मन्नत में जो जानकारी दी गई है, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहूँगा। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपने समस्त मित्रों को इस पोर्टल के बारे में जानकारी दूँ। - पंकज गुप्ता (pankaj_lic25@yahoo.co.in)
हे बेबी फिल्म की समीक्षा पसंद आई। इस फिल्म में सब कुछ है। यह वर्ष की उम्दा फिल्मों में से एक है। - रविंदर (mr.ravinderkumar@gmail.com) - राजसिंह (raazsingh87@yahoo.co.in)
रामगोपाल वर्मा की आग बेहद अच्छी फिल्म है। अमिताभ और अजय देवगन ने अच्छी तरह से अभिनय किया है। - अनिल सहरावत (anil_sahrawat88@yahoo.com) - दिलीप गुप्ता (dileep15_gupta@yahoo.co.in)
माय फ्रेंड गणेशा एक अच्छी फिल्म है, लेकिन इसमें बुआ वाला हिस्सा बेवजह डाला गया है। एमएमएस और ब्लैकमेलिंग का बच्चों की फिल्म में क्या काम। - अर्चना (ajain73@epatra.com)
धमाल फिल्म की कहानी पढ़कर लगता है कि इसकी कहानी ‘हेराफेरी’ से मिलती-जुलती है। अलग ट्रीटमेंट देकर यह बनाई गई हो, तभी यह चल सकती है। - शंकर मराठे (shanm23@hotmail.com)
मेरा मानना है कि सलमान खान एक अच्छे इंसान है। वह कोई पेशेवर अपराधी नहीं है। उन्हें सेलिब्रिटी होने की कीमत चुकानी पड़ रही है। उनसे जुर्माना लेकर मामले को खत्म कर देना चाहिए। - शेखर पंजवानी (alok_261981@indiatimes.com)
मैं दीया मिर्जा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। मुझे उनका फोन नंबर और ईमेल एड्रेस चाहिए। - समीर शारंगपानी (jkkishore@webdunia.com)
‘टिप-टिप बरसा पानी’ पढ़ा। मुझे यह गीत बेहद पसंद है। मैं इस गीत पर अच्छी तरह से डांस करता हूँ। - ओंकार चौहान (onkar_chauhan4@yahoo.co.in)
ऐश्वर्या के लिए नायकों की कमी पढ़ने के बाद मुझे ऐसा लगा कि ऐश को साल में एक या दो फिल्में करनी चाहिए। वो भी अभिषेक के साथ। दोनों की जोड़ी जमती है। - दिनेश कुमार (dinesh3588@gmail.com)
मेहबूबा गर्ल्स : हेलन-मल्लिका-उर्मिला में अच्छी जानकारी दी गई है। मेरा मानना है कि ‘गोल्डन गर्ल : हेलन’ का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता है। वे सर्वश्रेष्ठ नर्तकी है। - मोहन (mohanrathi2007@rediffmail.com) - अमित कुमार (amit_kumar4533@yahoo.com)
मैं शाहरुख का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। ‘चक दे इंडिया’ देखने के बाद मुझे समझ में आ गया है कि क्यों मैं शाहरुख का दीवाना हूँ। शिमित अमीन को बधाई। उन्होंने शाहरुख को बेहतरीन भूमिका दी है। - भारत भूषण पटेल (indiabt@yahoo.com)
अक्षय कुमार से मुलाकात पसंद आई। मुझे अक्षय और उनकी फिल्में बेहद पसंद हैं। - कपिल गोथवाल (kapilutk207@yahoo.co.in)
|