मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > फोकस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विवाना : चमकने की चाहत
‘जिमी’ की नायिका
समय ताम्रकर
Vivana
PR
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की पहली फिल्म ‘जिमी’ प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के प्रदर्शन के पूर्व मिमोह चर्चा का केन्द्र हैं, लेकिन नायिका विवाना को सब भूल जाते हैं।

विवाना का अर्थ होता है अनंतकाल तक चमकते रहना और विवाना बॉलीवुड के आकाश में जगमगाना चाहती हैं। विवाना की भी यह ‍पहली फिल्म है और वे बेसब्री से अपनी इस फिल्म के प्रदर्शित होने का और दर्शकों की राय जानने का इंतजार कर रही हैं।

कौन है विवाना?
विवाना गैर फिल्मी परिवार से है और उसके पिता पुलिस ऑफिसर हैं। उत्तर प्रदेश में रहने वाली विवाना जब 9वीं कक्षा में पढ़ती थीं, तब उन्होंने शाहरुख अभिनीत फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ देखी। इस फिल्म ने विवाना के दिमाग पर गहरा असर डाला और उन्होंने नायिका बनने का ख्वाब देखना शुरू कर दिया।

मसूरी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रही विवाना ने अपने पिता को पत्र लिखा और अपने सपने के बारे में बताया। विवाना के पिता ने उन्हें पहले पढ़ाई पूरी करने के लिए कहा। विवाना अपने ख्वाब को पूरा करना चाहती थी। उसने अपने पिता की बात मानते हुए पहले पढ़ाई पूरी की और फिर 2005 में अपने माता-पिता की इजाजत लेकर मुंबई की राह पकड़ी।

अभिनय का प्रशिक्षण
विवाना को अभिनय का कोई अनुभव नहीं था, इसलिए उन्होंने सबसे पहले अभिनय में दक्षता हासिल करने के लिए अनुपम खेर के स्कूल में दाखिला लिया। अभिनय सीखने के बाद विवाना का असली संघर्ष शुरू हुआ।

फिल्मों में काम पाना बहुत कठिन होता है और इसके लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य उनका साथ देता है, जिनमें लगन होती है। विवाना के सिर पर अभिनय का जूनून था। उसे जल्दी ही एक विज्ञापन फिल्म में काम करने का अवसर मिल गया।

यह एक बड़ा मौका था क्योंकि इस विज्ञापन में उन्हें बॉलीवुड के सुपर सितारे अक्षय कुमार के साथ काम करना था। विवाना की मंजिल फिल्म थी, लेकिन अक्षय के साथ काम करने का अवसर वे गँवाना नहीं चाहती थी। उन्होंने फौरन मौका लपक लिया। खूबसूरत विवाना को इसके बाद कई बड़ी कंपनियों ने अपना मॉडल बनाया।
1 | 2  >>  
और भी
‘जन्नत’ वाली सोनल
राजेन्द्र नाथ : मिस्टर पोपटलाल
राजकुमार संतोषी : सफलता से मिलेगा संतोष
वर्ष 2007 : बॉलीवुड की चर्चित घटनाएँ
वर्ष 2007 : स्थापित नायिकाएँ पिछड़ीं
वर्ष 2007 : अक्षय कुमार और शाहरुख ने जीती बाजी