मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > फोकस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘जन्नत’ वाली सोनल
Sonal
IFM
महेश भट्ट और मुकेश भट्ट अपने बैनर विशेष फिल्म्स के जरिये हमेशा नए चेहरों को अवसर देते रहे हैं। वे फिल्म स्टार्स के साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं और अभिनय, लेखन और संगीत के क्षेत्र में उन्होंने कई लोगों को अपनी फिल्मों के जरिये मौका दिया है।

इस बैनर की फिल्म ‘जन्नत’ संभवत: मई में प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें क्रिकेट और सट्टे के संबंधों पर रोशनी डाली गई है। इमरान हाशमी विशेष फिल्म्स के घरेलू नायक हैं। इमरान की नायिका के रूप में सोनल चौहान नामक नई तारिका को पेश किया जा रहा है।

‘जन्नत’ बनना जब शुरू हुई थी, तब ईशा देओल को नायिका चुना गया था, लेकिन शायद यह फिल्म सोनल की किस्मत में थी। ईशा निजी कारणों से फिल्म से अलग हो गईं और सोनल को फिल्म में नायिका बनने का अवसर मिल गया।

कौन हैं सोनल?
सोनल एक मॉडल हैं और 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीत चुकी हैं। वे पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जिन्होंने यह खिताब जीता। इसके बाद वे विज्ञापनों में दिखाई देने लगीं।

सैफ अली खान के साथ उनके द्वारा किया गया ‘लेज़’ का विज्ञापन काफी लोकप्रिय हुआ। मॉडलिंग करने के बाद ज्यादातर मॉडल्स फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। सोनल की भी यही इच्छा थी और उन्हें ‘जन्नत’ मिलने का किस्सा कम रोचक नहीं है।

Sonal
IFM
कैसे मिली ‘जन्नत’?
आप मानें या न मानें किस्सा फिल्मी लगता है। जब ‘जन्नत’ फिल्म की नायिका के ऑडिशन लिए जा रहे थे, तब सोनल की एक दोस्त भी किस्मत आजमाने पहुँची। दुर्भाग्यवश उसका चयन नहीं हुआ। शाम को वह और सोनल डिनर लेने एक रेस्तराँ पहुँचे। वहाँ पर ‘जन्नत’ फिल्म के निर्देशक कुणाल देशमुख भी आए हुए थे। उन्होंने सोनल को देखा और वे काफी प्रभावित हुए।

अगले दिन उन्होंने सोनल की सहेली से सोनल का नंबर माँगा और उसे विशेष फिल्म्स के दफ्तर में बुलाया। वहाँ उन्हें बताया गया कि वे ‘जन्नत’ की नायिका चुन ली गई हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा कंगना के साथ भी घटा था।

भट्ट बंधु चाहते थे कि सोनल ‘शोबिज’ में काम करें, लेकिन सोनल ने उस फिल्म की कहानी पसंद न आने की वजह से काम करने से इनकार कर दिया। ‘राज 2’ के लिए भी सोनल के नाम पर विचार किया गया था।
1 | 2  >>  
और भी
राजेन्द्र नाथ : मिस्टर पोपटलाल
राजकुमार संतोषी : सफलता से मिलेगा संतोष
वर्ष 2007 : बॉलीवुड की चर्चित घटनाएँ
वर्ष 2007 : स्थापित नायिकाएँ पिछड़ीं
वर्ष 2007 : अक्षय कुमार और शाहरुख ने जीती बाजी
आम आदमी को नायक बनाने वाले राज कपूर