आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » आलेख » श्वेता कुमार : ‘कर्ज’ से शुरुआत
आलेख
Feedback Print Bookmark and Share
 
Shweta
PR
फिल्म निर्माता, निर्देशक या कलाकार का बेटा/बेटी होने का कम से कम इतना फायदा तो मिल जाता है कि ब्रेक पाने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। इसके बाद की राह प्रतिभा के दम पर ही तय करना होती है।

ऐसा ही ब्रेक मिला है इंद्र कुमार की बेटी श्वेता कुमार को। इंद्र कुमार अपनी बेटी को लांच करने के लिए फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे। यह खबर पहुँच गई सतीश कौशिक तक, जिन्हें टी-सीरिज वालों ने सुभाष घई की ‘कर्ज’ का रीमेक बनाने का जिम्मा सौंपा था।

हिमेश रेशमिया का चयन पहले से ही हो चुका था और टीना मुनीम वाले किरदार के लिए नायिका की तलाश जारी थी। श्वेता को बुलाया गया और बिना स्क्रीन टेस्ट लिए उन्हें फिल्म के लिए चुन लिया गया।

फिल्मी माहौल में बड़ी होने की वजह से श्वेता कुमार का बचपन से ही अभिनेत्री बनने का लक्ष्य था। इसलिए उन्होंने अभिनय सीखा। सरोज खान, श्यामक डावर और शबीना से अलग-अलग नृत्य की शिक्षा प्राप्त की।

‘कर्ज’ का जब प्रस्ताव मिला तो श्वेता और उनके पिता को लगा कि यह उनके लिए अच्छा ब्रेक साबित हो सकता है, इसलिए उन्होंने फिल्म में काम करना मंजूर कर लिया। अपने किरदार को समझने के लिए श्वेता ने कई बार घई की ‘कर्ज’ देखी।

श्वेता को हिमेश रेशमिया पसंद नहीं है, इसके बावजूद वे उनकी नायिका बनीं। हालाँकि उनकी और हिमेश की उम्र में काफी फर्क है। हिमेश ज्यादातर फिल्मों में नई नायिकाओं के साथ काम कर रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड की स्थापित नायिकाएँ उनके साथ फिल्म करना पसंद नहीं करती हैं।

‘कर्ज’ फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार श्वेता खूबसूरत होने के साथ-साथ प्रतिभाशाली भी हैं और अभिनेत्री के रूप में वे एक लंबी पारी खेलेंगी। ‘कर्ज’ प्रदर्शित होने में समय है, लेकिन श्वेता को फिल्मों के प्रस्ताव मिलना शुरू हो गए हैं। श्वेता पहले अपने पिता इंद्रकुमार की फिल्म करना चाहती हैं, जो जल्दी शुरू होने जा रही है।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: श्वेता कुमार कर्ज’ इंद्र कुमार हिमेश रेशमिया