आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » आलेख » अर्जुन का निशाना
आलेख
Feedback Print Bookmark and Share
 
Arjun
IFM
चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म में अमिताभ बच्चन सम्राट अशोक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उनके बेटे की भूमिका कौन निभाएगा, जब यह प्रश्न हवा में उछला तो बिग-बी ने अर्जुन रामपाल का नाम सुझाया।

बिग-बी यदि किसी का नाम लें तो ये उस कलाकार के लिए गौरव की बात है। ‘द लास्ट लियर’ में बिग-बी को अर्जुन का अभिनय पसंद आया और इसी से प्रभावित होकर उन्होंने अर्जुन का नाम लिया।

हैंडसम अर्जुन बॉलीवुड में मॉडलिंग जगत से हीरो बनने का सपना लिए आए थे। उन्हें कई फिल्मों में अवसर मिला, लेकिन कोई भी फिल्म नहीं चल पाई और अर्जुन को खत्म मान लिया गया। मार्केट में बने रहने के लिए अर्जुन ने निर्माता बनकर खुद के लिए फिल्म बनाई और नुकसान उठाया।

अर्जुन ने जब देखा कि नायक के रूप में उनका करियर खत्म हो गया है और वे अपने दम पर फिल्म नहीं चला सकते हैं तो बदलते दौर के मुताबिक उन्होंने खुद को बदल लिया। अपनी क्षमताओं का उन्होंने ईमानदारी के साथ आकलन किया।

फरहान अख्तर की ‘डॉन’ में उन्होंने चरित्र भूमिका निभाई। अर्जुन का निशाना लग गया। इन दिनों नायक के साथ-साथ अन्य कलाकारों के लिए भी अच्छी भूमिकाएँ लिखी जा रही हैं, जिसका लाभ अर्जुन जैसे नायकों को मिल रहा है।

‘डॉन’ के दरमियान अर्जुन की शाहरुख से अच्छी दोस्ती हो गई और इसका लाभ उन्हें ‘ओम शांति ओम’ में मिला। अर्जुन रामपाल वाली भूमिका पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर की गई थी, लेकिन विवेक को लगा कि वे खलनायक बन गए तो नायक उन्हें कोई नहीं बनाएगा।

विवेक के ना कहते ही अर्जुन ‘ओम शांति ओम’ में आ गए और यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी‍ हिट साबित हुई। इसमें उन्होंने शानदार अभिनय किया। शाहरुख के वे और नजदीक आ गए। आईपीएल के दौरान वे शाहरुख की कोलकाता टीम के लिए प्रचार भी करते देखे गए।

हाल ही में प्रदर्शित दो फिल्मों ‘रॉक ऑन’ और ‘द लास्ट लियर’ ने उनकी किस्मत के दरवाजे खोल दिए। ‘रॉक ऑन’ में उन्होंने कुंठित व्यक्ति को परदे पर शानदार तरीके से अभिनीत किया। वे सही मायनों में रॉक स्टार लगे। दूसरी ओर ‘द लास्ट लियर’ जैसी कला फिल्म में भी उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

अपनी इस नई और जोरदार शुरुआत से अर्जुन खुश हैं। उनका कहना है कि वे यह साबित करने आए थे कि मॉडल भी अभिनय कर सकते हैं और उन्होंने इसे साबित कर दिखाया है।

अर्जुन के पास प्रस्तावों की झड़ी लग गई है। अभिनय के साथ-साथ वे अपने बैनर तले फिल्म बनाना जारी रखेंगे। शीघ्र ही वे एक एक्शन फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: अर्जुन रामपाल डॉन शाहरुख रॉक ऑन