मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नहीं चला बच्चन परिवार का राज  Search similar articles
(बॉक्स ऑफिस – 6 से 12 जून 2008)
Abhishek
IFM
‘सरकार राज’ हिट फिल्म ‘सरकार’ का अगला भाग है। इस फिल्म में बच्चन परिवार के तीन सुपरस्टार्स मौजूद हैं। रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन फिल्म के पहले सप्ताह के आँकड़े देख अंदाजा लग गया है कि यह फिल्म अपने वितरकों को घाटा देगी।

अमिताभ-अभिषेक-ऐश्वर्या के बावजूद दर्शकों में तीनों को एक साथ देखने की उत्सुकता बाकी नहीं थी क्योंकि टीवी और कई समारोहों में वे तीनों को एक साथ देख चुके हैं। फिल्म ने पहले तीन दिन अच्छा व्यवसाय किया, लेकिन इसके बाद गिरावट आ गई।

इस फिल्म ने सबसे अच्छा व्यसाय महाराष्ट्र में किया है क्योंकि कहानी में महाराष्ट्र शामिल है। रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म से पैसा कमाया है, लेकिन वितरकों ने इसे महँगे दामों में खरीदा और उन्हें घाटा होने की पूरी संभावना है। पहले सप्ताह के उपलब्ध आँकड़ों के मुताबिक भारत में इस फिल्म ने लगभग साढ़े चौदह करोड़ का व्यवसाय किया है।

‘सरकार राज’ के साथ लगी ‘आमिर’ को भरपूर प्रशंसा मिली, लेकिन दर्शक नहीं। भारत में फिल्म बमुश्किल लगभग 72 लाख का व्यवसाय कर पाई। फिल्म के पिटने के बावजूद अभिनेता राजीव खंडेलवाल को फायदा मिला क्योंकि बतौर अभिनेता उनकी पहचान बनी।

‘हम से है जहाँ’ की तो बात ही मत पूछिए। इस फिल्म ने बमुश्किल एक सप्ताह निकाला। अधिकांश शो दर्शकों के अभाव में रद्द हुए। लाखों की बात छोडि़ए इसके कलैक्शन सिर्फ हजारों में थे।

13 जून को प्रदर्शित ‘मेरे बाप पहले आप’ और ‘समर 2007’ की शुरुआत कमजोर रही। आरंभिक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया है। ‘जन्नत’ का बुखार भी अब उतार पर है।

Sonal
PR
सप्ताह की टॉप पाँच फिल्में (6 से 12 जून)
1) सरकार राज (पहला सप्ताह)
2) जन्नत (चौथा सप्ताह)
3) आमिर (पहला सप्ताह)
4) भूतनाथ (पाँचवाँ सप्ताह)
5) नार्निया - प्रिंस केस्पियन (चौथा सप्ताह)
और भी
‘जाने तू...या जाने ना’ के बारे में आमिर
बावरी-सी धुन हो कोई, बावरा एक राग हो
मैं ऐसा ही हूँ : अक्षय खन्ना
क्या जूही की जगह जेनेलिया ले पाएँगी?
सलमान का दम
बोल्ड दृश्यों के लिए तैयार हृषिता