मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेघना बनना चाहती हैं चीयर लीडर  Search similar articles
Meghna
PR
मेघना नायडू को क्रिकेट का शौक है। शाहरुख उनके प्रिय अभिनेता हैं, इसलिए आईपीएल में वे कोलकाता नाइट राइडर्स का समर्थन कर रही हैं, ये बात और है कि उनकी टीम दौड़ से बाहर हो गई है।

मेघना तो शाहरुख की टीम के लिए चीयर लीडर तक बनने को तैयार है। वे कहती हैं ‘बचपन में मैं छुट्टियाँ बिताने यूएस जाती थी। वहाँ मेरे चचेरे भाई-बहन चीयर लीडर बनने के लिए खूब मेहनत करते थे। मेरे आदर्श शाहरुख की टीम खेल रही है और मैं उनकी टीम के लिए चीयर लीडर बनना पसंद करूँगी।‘

Meghna
PR
कैसा डर?
अक्षय कुमार के टीवी धारावाहिक ‘फियर फेक्टर’ में मेघना भी दिखाई देंगी, जिसमें खतरनाक स्टंट उन्हें करना होंगे। क्या उन्हें डर नहीं लगता?

मेघना का कहना है ‘चुनौती से कैसा घबराना। जिंदगी के हर कदम पर हमें बाधाएँ पार करना पड़ती हैं। मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। हर चुनौती के पीछे डर छिपा रहता है। मुझे चुनौतियों से कभी डर नहीं लगता इसलिए मैंने इस शो में हिस्सा लिया।‘

इट्स हॉट
Meghna
PR
‘कलियों का चमन’ के जरिए धूम मचाने वाली मेघना और शास्वती की जोड़ी ‘इट्स हॉट’ नामक नए वीडियो में फिर दिखाई देगी।

मेघना को यह गाना बेहद कूल लगा है। वे कहती हैं ‘शास्वती की आवाज मधुर है। इस वीडियो को जिस लोकेशन ‍पर फिल्माया गया वो बेहतर नहीं था, लेकिन हमने एक-दूसरे के साथ का भरपूर मजा लिया।‘

बॉलीवुड में इन दिनों कम दिखने वाली मेघना को अपनी आगामी फिल्म ‘रिवाज’ का इंतजार है। इस फिल्म में मेघना अपनी इमेज के विपरीत गंभीर भूमिका में दिखाई देंगी।
और भी
नई आयटम गर्ल्स
‘जन्नत’ को मिले दर्शक
जीने की तमन्ना के साथ मरने का इरादा
क्या शाहरुख पाँचवीं फेल हैं?
शाहिद-विद्या की किस्मत कनेक्शन
अमिताभ और खालिद के बीच जंग